मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

सनातन तलवार गरबा महोत्सव का समापन

तलवार रास से गूंजा नारी शक्ति का शौर्य, 108 माताओं-बहनों और बेटियों का हुआ सम्मान

WAf𝕏TGin✉🖨
सनातन तलवार गरबा महोत्सव का समापन

अजब सेवा संस्थान मातृशक्ति का संकल्प,वर्षभर लगेंगे निःशुल्क भवानी संस्कार शिविर, बालिकाओं को भेंट की तलवारेंउदयपुर।

अजब सेवा संस्थान मातृशक्ति की ओर से आयोजित सनातन तलवार गरबा महोत्सव 2026 का समापन नारी शक्ति के सम्मान, सनातन संस्कृति के संरक्षण और आत्मरक्षा के संकल्प के साथ हुआ।

समारोह में 108 माताओं, बहनों एवं बेटियों का सम्मान किया गया।

साथ ही बालिकाओं में शौर्य, संस्कार, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आगामी वर्षभर निःशुल्क भवानी संस्कार शिविरों की श्रृंखला आयोजित करने का संकल्प लिया गया।समारोह का शुभारंभ भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद एवं मंत्री पंकज बोराणा, महिला मोर्चा की पिंकी मांडावत, साहू समाज छह बैठक के अध्यक्ष एडवोकेट हेमेन्द्र पंडियार, चार बैठक के अध्यक्ष लालेश मंगरुंडिया, जावद भैरुनाथ कांकरोली पुजारी टीम, काली कल्याणी धाम के गादीपति डॉ. हेमंत जोशी, बाबा लक्ष्मण दास, पारस जेके हॉस्पिटल के डॉ. अभिषेक व्यास, आरएनटी के प्रोफेसर डॉ. सुशील साहू, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. ओम बंदवाल, मिताली इवेंट की संस्थापक मिताली जैन, पार्षद वंदना प्रजापत एवं पार्षद रचना शर्मा सहित मातृशक्ति तलवार वाहिनी की वेदांशी शर्मा, लक्षिता साहू, माही जैन, ज्योति साहू, नीति शर्मा और प्रज्ञा जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।संस्थान के संस्थापक भरत साहू एवं अध्यक्ष अरुण शर्मा ने बताया कि संस्थान पिछले 16 वर्षों से सनातन संस्कृति, शौर्य, स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और आत्मरक्षा के संदेश को समाज तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा ओबीसी मोर्चा के रामलाल रेगा ने किया। इस अवसर पर समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों को सम्मान पत्र और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया।

शौर्य तलवार रास में भाग लेने वाली सभी बालिकाओं को भी निःशुल्क तलवारें वितरित की गईं, ताकि उनमें साहस, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े।संस्थान के महासचिव अमित पोरवाल जैन ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव में सहभागिता निभाने वाली 108 नारी शक्तियों का कन्या पूजन कर सम्मान पत्र, उपहार एवं तलवार भेंट कर अभिनंदन किया गया।

उन्होंने कहा कि आगामी वर्षभर आयोजित होने वाले निःशुल्क भवानी संस्कार शिविरों के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को संस्कार, शौर्य, आत्मसम्मान और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।समारोह के अंत में अजब सेवा संस्थान मातृशक्ति महासचिव अमित पोरवाल जैन,संजय चेलावत, कुलदीप साहू, रतन लोहार, साहू समाज के कन्हैयालाल नेनावा, जगदीश पंडियार, पिंटू नैनावा और निर्मल जैन ने अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम ने नारी शक्ति के सम्मान, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रेरक संदेश दिया।