श्रीगंगानगर। लायंस क्लब श्रीगंगानगर मेन द्वारा राजवाड़ा रिसोर्ट्स में आयोजित डांडिया उत्सव का कार्यक्रम उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में लगभग 60 सदस्यों ने भाग लिया तथा सभी ने डांडिया, संगीत, मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।
रंग-बिरंगे परिधानों में सजे सदस्यों ने उत्सव की रौनक बढ़ा दी और पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।कार्यक्रम में बेस्ट कपल का पुरस्कार लायन रमेश बंसल एवं लक्ष्मी बंसल को प्रदान किया गया।
वहीं बेस्ट चिल्ड्रन कॉस्ट्यूम का पुरस्कार लायन मनमोहन गर्ग के बेटे को मिला।कार्यक्रम के सफल एवं शानदार आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक सीए संजय बंसल को सम्मानित किया गया।
