मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

जड़ों से जोड़ने की अनूठी पहल: फतेहपुर शेखावाटी में आयोजित होगा 'गोयनका संगम 2026'

जयपुर, देश के महानगरों में बसे समृद्ध व्यावसायिक परिवारों की नई पीढ़ी को अपनी मातृभूमि, प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं, इतिहास और पारिवारिक विरासत से भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए गोयनका समुदाय हर साल राजस्थान के फतेहपुर श

WAf𝕏TGin✉🖨
जड़ों से जोड़ने की अनूठी पहल: फतेहपुर शेखावाटी में आयोजित होगा 'गोयनका संगम 2026'

जयपुर, देश के महानगरों में बसे समृद्ध व्यावसायिक परिवारों की नई पीढ़ी को अपनी मातृभूमि, प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं, इतिहास और पारिवारिक विरासत से भावनात्मक रूप से जोड़ने के लिए गोयनका समुदाय हर साल राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी स्थित अपने प्राचीन मंदिर 'श्री बीरा बरजी मंदिर' में एकत्र होता है। अपनी कुलदेवी "बीरा बरजी दादी जी" को समर्पित यह उत्सव हिन्दू तिथि के अनुसार भाद्रपद अमावस्या पर आयोजित किया जाता है।

श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट, कोलकाता के तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह पांच दिवसीय "गोयनका संगम 2026" इस वर्ष 7 सितंबर से 11 सितंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

इसमें भारत और दुनिया भर से गोयनका समुदाय के लगभग 600 सदस्य अपने परिवारों के साथ अपने पैतृक स्थल पर ठहरेंगे।

इस दौरान वे अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति और वर्तमान पीढ़ी की समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे, साथ ही युवा पीढ़ी को मारवाड़ी परंपराओं, खान-पान, रीति-रिवाजों और पहनावे से अवगत कराया जाएगा।

प्रमुख बिंदु: दिग्गज उद्योगपतियों की उपस्थिति: संगम में ज़ी समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा, इमामी ग्रुप के को-चेयरमैन आर. एस. गोयनका, टैली सॉल्यूशंस के चेयरमैन भारत गोयनका, पशुपति ग्रुप के चेयरमैन विष्णु गोयनका, गोल्डन गोयनका समूह के चेयरमैन गिरधारी लाल गोयनका और गोल्डी मसाले के डायरेक्टर आकाश गोयनका सहित देश-विदेश के कई प्रमुख उद्योगपति भाग लेंगे।

उत्कृष्टता पुरस्कार 2026: ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सुशील कुमार गोयनका ने बताया कि संगम के चौथे दिन (10 सितंबर) व्यापार, समाज सेवा, कला, विज्ञान, खेल, शिक्षा, साहित्य और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समुदाय के व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इन वार्षिक पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई थी।

मुख्य अतिथि: राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा 10 सितंबर को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री झाबर सिंह खर्रा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम: 10 सितंबर की रात श्रीमती कृष्णा विजयवर्गीय (कोटा) द्वारा 'जागरण ओढ़नी उत्सव' का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, 6 से 8 सितंबर तक वृंदावन की पूज्य साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी जी द्वारा धार्मिक प्रवचन दिए जाएंगे, जिसमें स्थानीय निवासियों को भी आमंत्रित किया गया है।

नामांकन प्रक्रिया: अवार्ड समिति के चेयरमैन अरुण गोयनका के अनुसार, 3-सदस्यीय जूरी द्वारा विजेताओं का चयन किया जाएगा और विजेताओं की घोषणा सितंबर 2026 के पहले सप्ताह में होगी। नामांकन ट्रस्ट की वेबसाइट पर भेजे जा सकते हैं।