मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

यूपीएल सीजन-3 में पिछोला, प्रताप और बागोर का धमाकेदार प्रदर्शन

पिछोला पैंथर्स ने 5 रन और प्रताप वारियर्स ने 3 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, बागोर रॉयल्स ने भी दर्ज की शानदार जीत

WAf𝕏TGin✉🖨
यूपीएल सीजन-3 में पिछोला, प्रताप और बागोर का धमाकेदार प्रदर्शन
1 / 2

उदयपुर। उदयपुर प्रीमियर लीग (यूपीएल) सीजन-3 में क्रिकेट का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है।

टूर्नामेंट के मुकाबलों में पिछोला पैंथर्स, प्रताप वारियर्स और बागोर रॉयल्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

पिछोला पैंथर्स ने मेवाड़ लीजेंड्स को 5 रन से, प्रताप वारियर्स ने गणगौर वारियर्स को 3 रन से हराया, जबकि बागोर रॉयल्स ने अरावली एवेंजर्स को 4 विकेट से शिकस्त दी।रोहित राठौड़ की तूफानी पारी से पिछोला पैंथर्स जीतापहले मुकाबले में पिछोला पैंथर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेवाड़ लीजेंड्स की टीम ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन टीम 157 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पिछोला पैंथर्स ने 5 रन से रोमांचक जीत हासिल की।

शानदार बल्लेबाजी करने वाले रोहित राठौड़ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उन्होंने महज 28 गेंदों में 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 57 रन की आक्रामक पारी खेली।मयूर मेहता की बल्लेबाजी से प्रताप वारियर्स की जीतदिन के सांध्यकालीन मुकाबले में प्रताप वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गणगौर वारियर्स ने कड़ी चुनौती पेश की और मुकाबले को अंतिम ओवर तक रोमांचक बनाए रखा। हालांकि टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 162 रन ही बना सकी।

प्रताप वारियर्स ने 3 रन से जीत दर्ज की। मयूर मेहता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

उन्होंने 22 गेंदों में 35 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।चेतन नागदा का शतक बेअसर, बागोर रॉयल्स ने मारी बाजीसुबह खेले गए मुकाबले में अरावली एवेंजर्स के चेतन नागदा ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद टीम 145 रन पर सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बागोर रॉयल्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बागोर रॉयल्स की जीत में आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले ईशान प्रताप ने अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने 33 गेंदों में 48 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि स्टेट पैनल अंपायर राकेश जैन उपस्थित रहे।

यूपीएल सीजन-3 में टीमों के बीच कड़े मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।