जैसलमेर । जग विख्यात लोक देवता बाबा रामदेवरा मेला-2026 के दौरान हर साल की तरह इस बार भी जैसलमेर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, मेला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय जैसलमेर के संयुक्त तत्वाधान में और सरपंच ग्राम पंचायत रामदेवरा के सहयोग से जैसलमेर जिले की अग्रणीय सांस्कृतिक संस्थान सुर संगम संगीत कला केंद्र जैसलमेर के सौजन्य से आज रविवार, 20 सितंबर, भादवा सुदी नवमी को रात 8रू00 बजे मेला चौक रामदेवरा स्थित ग्राम पंचायत के रंग मंच पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों द्वारा श्रद्धालुगणो के स्वस्थ मनोरंजन के लिए के भव्य एवं शानदार ऐतिहासिक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन रखा गया है।
सुर संगम संगीत कला केंद्र जैसलमेर के सचिव, उस्ताद मोहन खान बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या में स्वर्ण नगरी जैसलमेर जिले के साथ ही बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर एवं पोकरण नगर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकारों द्वारा राजस्थान की परंपरागत अनूठी लोक संस्कृति, लोकगीतों, लोक वाद्य संगीत के साथ ही लोक देवता बाबा रामसा पीर के लोक भजन , कालबेलिया ,कछी घोड़ी भवाई चकरी नृत्य इत्यादि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।देश के दुरस्थ अंचलों से मेले में आए सभी श्रद्धालुओं और आमजन को सूचित किया गया है कि वे इस भव्य एवं शानदार बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में रामदेवरा पहुंचकर इनका पूरा-पूरा आनंद उठाएं।