मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
GMCH

गीतांजलि हॉस्पिटल की IVF विशेषज्ञ डॉ. पूजा गांधी बोलीं— साड़ी भारतीय नारी की पहचान, मातृत्व हर महिला का खूबसूरत सपना

उदयपुर साड़ी प्रीमियर लीग में 300 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग, भारतीय परंपरा और महिला सशक्तिकरण का दिखा अनूठा संगम

WAf𝕏TGin✉🖨
गीतांजलि हॉस्पिटल की IVF विशेषज्ञ डॉ. पूजा गांधी बोलीं— साड़ी भारतीय नारी की पहचान, मातृत्व हर महिला का खूबसूरत सपना

उदयपुर। She Circle India की ओर से शोभागपुरा स्थित अशोका ग्रीन में उदयपुर साड़ी प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन किया गया।

भारतीय संस्कृति, परंपरा और आधुनिक फैशन को समर्पित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक महिलाओं एवं 18 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विभिन्न थीम और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिलाओं ने साड़ी के प्रति अपने प्रेम, रचनात्मकता और सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित किया।कार्यक्रम में *गीतांजलि हॉस्पिटल की IVF विशेषज्ञ डॉ. पूजा गांधी* ने कहा कि साड़ी केवल एक परिधान नहीं, बल्कि भारतीय नारी की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और संस्कारों का प्रतीक है।

इसी तरह मातृत्व भी अनेक महिलाओं के जीवन का एक खूबसूरत सपना होता है। उन्होंने महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।डॉ. पूजा गांधी ने कहा कि मातृत्व की यात्रा हर महिला के लिए अलग होती है।

कुछ महिलाओं को गर्भधारण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आधुनिक प्रजनन तकनीक IVF कई दंपतियों के लिए आशा की नई किरण बनकर सामने आई है।

उन्होंने कहा कि सही समय पर चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और विशेषज्ञ की सलाह मातृत्व संबंधी समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

उन्होंने महिलाओं से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर खुलकर बात करने और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान गीतांजलि हॉस्पिटल की IVF विशेषज्ञ डॉ. पूजा गांधी को ‘साड़ी दिवा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को यादगार बनाया। कार्यक्रम में भारतीय परंपरा, नारी गौरव और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम देखने को मिला।

अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, विजेताओं, सहयोगियों एवं प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।