मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

बीकानेर रेल मंडल में रेल परिवार की महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूर्ण

3.5 माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षणार्थियों को वितरित किए प्रमाण-पत्र

मुख्य बिंदु
  • मंगलवार को बीकानेर मंडल पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, बीकानेर एवं जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के संयुक्त सहयोग से संचालित 3.
  • 5 माह के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया।
  • इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली रेल परिवार की महिलाओं एवं किशोरियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
  • कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीप्ति गोविल रहीं।
  • उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
  • उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए हुनर का उपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा परिवार एवं समाज की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
WAf𝕏TGin✉🖨
बीकानेर रेल मंडल में रेल परिवार की महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण पूर्ण

बीकानेर । मंगलवार को बीकानेर मंडल पर उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, बीकानेर एवं जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के संयुक्त सहयोग से संचालित 3.5 माह के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स का समापन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली रेल परिवार की महिलाओं एवं किशोरियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीप्ति गोविल रहीं।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कौशल विकास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने महिलाओं से प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए हुनर का उपयोग कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने तथा परिवार एवं समाज की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य रेल परिवार की महिलाओं एवं किशोरियों को रोजगारोन्मुख कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।समारोह में अध्यक्षा (उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन) दीप्ति गोविल, सचिव अंजना शर्मा एवं कोषाध्यक्ष रीना सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों में विशेष उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिला।इस अवसर पर जन शिक्षण संस्थान के चेयरमैन गिरीराज एवं संस्थान के प्रतिनिधियों सहित उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं उपस्थित रहीं।बीकानेर मंडल रेल प्रशासन एवं महिला कल्याण संगठन द्वारा रेल परिवार के कल्याण, महिला सशक्तीकरण तथा कौशल विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में इस प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं।