मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

राजकुमार राव बने ‘रनर’ के ब्रांड एंबेसडर

उदयपुर: प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव अब खेल और एथलीज़र फुटवियर ब्रांड ‘रनर’ के ब्रांड एंबेसडर होंगे। लहर फुटवियर्स लिमिटेड के ‘हाउस ऑफ

WAf𝕏TGin✉🖨
राजकुमार राव बने ‘रनर’ के ब्रांड एंबेसडर

उदयपुर : प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव अब खेल और एथलीज़र फुटवियर ब्रांड ‘रनर’ के ब्रांड एंबेसडर होंगे। लहर फुटवियर्स लिमिटेड के ‘हाउस ऑफ लहर’ का यह ब्रांड है।

भारत के फुटवियर बाजार में अपनी पहुंच और विस्तार बढ़ाने के उद्देश्य से कंपनी ने यह फैसला लिया है। जूता निर्माण के क्षेत्र में लहर फुटवियर्स लिमिटेड के लंबे अनुभव को आधार बनाकर रनर ब्रांड को विकसित किया गया है।

यह ब्रांड खास तौर पर नई पीढ़ी के उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो स्टाइल, आराम, बेहतर प्रदर्शन और उचित कीमत का संतुलन चाहते हैं। रनर के उत्पादों में खेल, दौड़, पैदल चलने और रोजमर्रा के उपयोग के लिए विभिन्न प्रकार के फुटवियर शामिल हैं।

ये उत्पाद कंपनी के प्रत्यक्ष बिक्री माध्यमों, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों और देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

लहर फुटवियर्स लिमिटेड के अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल ने कहा, “रनर हमारे लिए लहर फुटवियर्स की यात्रा का एक नया और महत्वपूर्ण अध्याय है।

हम चाहते थे कि इस ब्रांड का प्रतिनिधित्व ऐसा व्यक्ति करे, जिसकी कहानी सच्ची हो, प्रेरणादायक हो और जिससे भारतीय उपभोक्ता खुद को जोड़ सकें। राजकुमार ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अपने दम पर बनाई गई पहचान के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

यही बातें रनर के मूल विचारों को भी दर्शाती हैं। रनर परिवार में उनका स्वागत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है।” रनर के ब्रांड एंबेसडर राजकुमार राव ने कहा, “मेरा मानना है कि हर सफर की शुरुआत पहले कदम से होती है।

फिर हर व्यक्ति अपनी राह खुद तय करता है और आगे बढ़ता रहता है। यही सोच मुझे हमेशा प्रेरित करती है।

रनर एक उभरता हुआ भारतीय ब्रांड है, जो फुटवियर के क्षेत्र में नई सोच और आरामदायक उत्पादों के साथ अपनी पहचान बना रहा है। इस ब्रांड के साथ जुड़कर और इसकी यात्रा का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।”