मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Zinc News

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री करेंगे जिंक फुटबाल अकादमी का दौरा

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 27 जुलाई को उदयपुर के जावर स्थित जिंक फुटबाल अकादमी का दौरा करेंगे। जिंक फुटबाल अकादमी हिंदुस्तान जिंक की

WAf𝕏TGin🖨
भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री करेंगे जिंक फुटबाल अकादमी का दौरा

उदयपुर। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 27 जुलाई को उदयपुर के जावर स्थित जिंक फुटबाल अकादमी का दौरा करेंगे। जिंक फुटबाल अकादमी हिंदुस्तान जिंक की पहल है और यह देश के अग्रणी फुटबाल अकादमी के रूप में उभर रहा है। इस अकादमी की अंडर-17 और अंडर-14 टीमें अखिल भारतीय सुब्रतो कप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनी जा चुकी हैं।

जिंक फुटबाल को संचालित करने वाली वेदांता फुटबाल के अध्यक्ष अनन्य अग्रवाल ने कहा कि भारीय फुटबाल के लेजेंड दिग्गज स्ट्राइकर और एशियाई फुटबाल आइकॉन सुनील छेत्री ने जावर स्थित अकादमी के मुख्यालय में एक दिन बिताने का फैसला किया है। जिंक फुटबाल परिवार भारतीय कप्तान की मेजबानी को लेकर अत्यंत रोमांचित है। मुझे यकीन है कि छेत्री जैसे दिग्गज से मिलकर हमारे खिलाडिय़ों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

छेत्री अकादमी आकर यहां के युवा खिलाडिय़ों को अपने बहुमूल्य टिप्स देंगे।

इन खिलाडिय़ों को भारत के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी का टिप्स ऐसे समय में मिलेगा, जब ये सुब्रतो कप क्वीलफायर्स में अपना सिक्का जमाने के बाद सुब्रतो कप नेशनल्स में खेलने के लिए तैयार हैं।

इसके अलावा छेत्री जिंक फुटबाल अकादमी की विश्वस्तरीय सुविधाओं का जायजा लेंगे। जिंक फुटबाल अकादमी एक पूर्ण आवासीय अकादमी है और इसमें 40 बच्चे विश्वस्तरीय सुविधाओं को बीच प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

इस अकादमी में देश की पहली बार एफ-क्यूब टेक्नॉलोजी का उपयोग किया जा रहा है।