मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारत ने पोलैंड को 8-2 से रौंदा

मुख्य बिंदु
  • भुवनेश्वर, संजय कुमार, अरिजीत सिंह हुंडाल और सुदीप चिरमाको के दो दो गोल की मदद से गत चैम्पियन भारत ने शनिवार को यहां पोलैंड को 8-2 से हराकर एफआईंएच पुरूष जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालीफाईं किया।
  • पहले दो मैचों में हैट्रिक बनाने के बाद उप कप्तान संजय (चौथे, 58वें मिनट) में शानदार फॉर्म जारी रखी जबकि कनाडा के खिलाफ हैट्रिक करने वाले हुंडाल (आठवें, 60वें मिनट) ने दो गोल दागे।
  • चिरमाको (24वें और 40वें मिनट) ने भी टीम की जीत में योगदान दिया जबकि पूल बी के मैच में मेजबानों के लिये दो अन्य गोल उत्तम सिंह (34वें मिनट) और शरदानंद तिवारी (38वें मिनट) ने किये।
  • पोलैंड ने अपने दोनों गोल चौथे और अंतिम क्वार्टर में किये।
  • उसके लिये वोजसिएच रूतकोवस्की ने 50वें और रोबर्ट पावलाक ने 54वें मिनट में गोल किये।
  • भारत का सामना अब एक दिसंबर को द्रार्टर फाइनल में पिछले चरण की उप विजेता बेल्जियम से होगा।
WAf𝕏TGin🖨
भारत ने पोलैंड को 8-2 से रौंदा

भुवनेश्वर,  संजय कुमार, अरिजीत सिंह हुंडाल और सुदीप चिरमाको के दो दो गोल की मदद से गत चैम्पियन भारत ने शनिवार को यहां पोलैंड को 8-2 से हराकर एफआईंएच पुरूष जूनियर हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालीफाईं किया। पहले दो मैचों में हैट्रिक बनाने के बाद उप कप्तान संजय (चौथे, 58वें मिनट) में शानदार फॉर्म जारी रखी जबकि कनाडा के खिलाफ हैट्रिक करने वाले हुंडाल (आठवें, 60वें मिनट) ने दो गोल दागे।

चिरमाको (24वें और 40वें मिनट) ने भी टीम की जीत में योगदान दिया जबकि पूल बी के मैच में मेजबानों के लिये दो अन्य गोल उत्तम सिंह (34वें मिनट) और शरदानंद तिवारी (38वें मिनट) ने किये।

पोलैंड ने अपने दोनों गोल चौथे और अंतिम क्वार्टर में किये। उसके लिये वोजसिएच रूतकोवस्की ने 50वें और रोबर्ट पावलाक ने 54वें मिनट में गोल किये। भारत का सामना अब एक दिसंबर को द्रार्टर फाइनल में पिछले चरण की उप विजेता बेल्जियम से होगा।