मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

ओवर में 30 रन पड़े तो फोन पर रो पड़े थे इशांत शर्मा

25 मई 2007 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने वाले इशांत शर्मा 13 साल लंबे करियर के बाद 100वां टेस्ट खेलने जा रहे हैं। दिल्ली के रहने वाले इशांत ने

WAf𝕏TGin✉🖨
ओवर में 30 रन पड़े तो फोन पर रो पड़े थे इशांत शर्मा

अहमदाबाद । 25 मई 2007 को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने वाले इशांत शर्मा 13 साल लंबे करियर के बाद 100वां टेस्ट खेलने जा रहे हैं।

दिल्ली के रहने वाले इशांत ने नौ दिसंबर 2016 को वाराणसी में जन्मी बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से शादी की। इसे संयोग ही कहेंगे पिछले तीन-चार साल में इशांत का प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है और दिग्गज कहते हैं कि यह एक गेंदबाज के तौर पर यह उनका सर्वोच्च समय है।

पति का 100वां टेस्ट देखने यहां पहुंचीं प्रतिमा से जब पूछा गया कि क्या आपकी वजह से ऐसा हुआ है तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि लेडी लक नहीं, हार्ड वर्क (कठिन परिश्रम) के कारण वह यहां तक पहुंचे हैं।