मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

विशेष गेंदों का पिटारा खोलेंगे कुलदीप यादव

कोलकाता, एजेंसी। चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 के सीजन में धमाल मचाने के

WAf𝕏TGin🖨
विशेष गेंदों का पिटारा खोलेंगे कुलदीप यादव

कोलकाता । कोलकाता, एजेंसी। चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 के सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

आइपीएल के 13वें सत्र में कुलदीप यादव पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव है, क्योंकि आइपीएल का पिछला सीजन उनके लिए बेहद खराब गया था।

साल 2019 के आइपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए खेलते हुए जमकर पिटाई हुई थी और वे विकेट भी नहीं निकाल पा रहे थे, लेकिन वह इसकी परवाह किए बगैर अपने तरकश में से कुछ नए तीर निकालने को तैयार हैं।