नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सदाशिव रावजी पाटिल का निधन हो गया है।
सदाशिव पाटिल 86 साल के थे, जिन्होंने एक टेस्ट मैच में देश का प्रतिनिधित्व किया था। मंगलवार को कोल्हापुर में अपने आवास पर सदाशिव पाटिल ने अंतिम सांस ली।
86 वर्षीय सदाशिव पाटिल की पत्नी और दो बेटियां हैं, जो कोल्हापुर में ही रहती हैं।
कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के अधिकारी रमेश कमद ने बताया, "मंगलवार की सुबह रुईकर कॉलोनी में उनके निवास पर उनकी नींद में मृत्यु हो गई।" इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना पूरा जीवन जीया था।
उनको कोई उम्र संबंधी बीमारी नहीं थी।
