मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

मैं उन गेंदबाजों के युग में खेला, जिनके आंकड़े बोलते हैं-महेला जयवर्धने

श्रीलंकाई टीम के महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने का उन दिग्गज गेंदबाजों के प्रति जबरदस्त सम्मान है, जिनका सामना उन्होंने अपने दिनों में किया था, लेकिन लगता है

WAf𝕏TGin✉🖨
मैं उन गेंदबाजों के युग में खेला, जिनके आंकड़े बोलते हैं-महेला जयवर्धने

नई दिल्ली । श्रीलंकाई टीम के महान खिलाड़ी महेला जयवर्धने का उन दिग्गज गेंदबाजों के प्रति जबरदस्त सम्मान है, जिनका सामना उन्होंने अपने दिनों में किया था, लेकिन लगता है कि मौजूदा तेज गेंदबाज और स्पिनर बेहतर बल्लेबाजी इकाइयों के खिलाफ हैं।

पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने देश के लिए दो दशक तक 652 इंटरनेशनल मैच तीनों फॉर्मेट में खेले हैं।

उनके करियर के पीक के दौरान उन्होंने विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना किया था।पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर के साथ ईएसपीएन क्रिकइंफो के वीडियोकास्ट में बात करते हुए महेला जयवर्धने ने कहा है, "हमें अभी यह देखना है कि क्या गेंदबाजों की वर्तमान फसल उन आंकड़ों को तोड़ पाएगी जो उनके पूर्ववर्ती गेंदबाजों ने बनाए थे ... वर्तमान गेंदबाज शायद बेहतर बल्लेबाजी इकाइयों के खिलाफ हैं।"