मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

राज्य में ‘सेंटर आफ एक्सीलैंस’ चाहता है महाराष्ट्र जिम्नास्टिक संघ

महाराष्ट्र अमैच्योर जिम्नास्टिक संघ ने यह कहकर खेल मंत्रालय से यहां राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर आफ एक्सीलैंस) बनाने का अनुरोध किया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने

WAf𝕏TGin🖨
राज्य में ‘सेंटर आफ एक्सीलैंस’ चाहता है महाराष्ट्र जिम्नास्टिक संघ

औरंगाबाद। महाराष्ट्र अमैच्योर जिम्नास्टिक संघ ने यह कहकर खेल मंत्रालय से यहां राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर आफ एक्सीलैंस) बनाने का अनुरोध किया कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है।

संघ के सचिव मकरंद जोशी ने कहा ,‘‘ खेल मंत्रालय ने बड़ी स्पर्धाओं के लिये खिलाड़ियों को तैयार करने के मकसद से कई सेंटर आफ एक्सीलैंस बनाये हैं।

महाराष्ट्र ने पिछले कुछ साल में जिम्नास्टिक में शानदार प्रदर्शन किया है। चाहे स्कूली खेल हो, राष्ट्रीय खेल या खेलो इंडिया , महाराष्ट्र के जिम्नास्टर शीर्ष तीन में रहे हैं।’’