मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

पाकिस्तान के 6 क्रिकेटर कोरोना जांच में निकले नेगेटिव

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को बताया कि छह क्रिकेटरों के कोरोना वायरस जांच के दूसरे नतीजे निगेटिव आये हैं और वे टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ सकते

WAf𝕏TGin✉🖨
पाकिस्तान के 6 क्रिकेटर कोरोना जांच में निकले नेगेटिव

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड  ने मंगलवार को बताया कि छह क्रिकेटरों के  कोरोना वायरस  जांच के दूसरे नतीजे निगेटिव आये हैं और वे टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ सकते हैं। इनमें सलामी बल्लेबाज फखर जमां, हरफनमौला मोहम्मद हफीज, लेग स्पिनर शादाब खान, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं। इनका तीन दिन के भीतर दूसरी बार कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था।