मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

क्रिकेट की बहाली के लिए जारी की नई गाइडलाइंस ICC ने

कोरोना वायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाल दिया है। इस महामारी से अब तक लाखों लोग अपनी जांच गंवा चुके हैं।

WAf𝕏TGin🖨
क्रिकेट की बहाली के लिए जारी की नई गाइडलाइंस ICC ने

नई दिल्ली । कोरोना वायरस संक्रमण ने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाल दिया है।

इस महामारी से अब तक लाखों लोग अपनी जांच गंवा चुके हैं। पूरी दुनिया में इससे बचाव के उपाय किए जा रहे हैं।

कोरोना वायरस के कहर के बीच क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आइसीसी ने क्रिकेट बहाली के लिए नए नियम और गाइडलाइंस जारी कर दी है। आइसीसी ने शुक्रवार को अपने दिशानिर्देशों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी की नियुक्ति और 14 दिन तक अलग थलग अभ्यास शिविर लगाने की सिफारिश की।

आइसीसी ने दुनिया भर में क्रिकेट की बहाली के लिए व्यापक दिशानिर्देश जारी किए और साथ ही उच्च सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखने पर भी ध्यान दिया।