मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

हार्दिक पांड्या ने पिछले साल कमाए इतने करोड़ रुपये

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में हाइएस्ट पेड क्रिकेटर्स में से एक हैं। अपनी परफॉर्मेंस की वजह से वे लगातार बुलंदियों को छू रहे हैं।

WAf𝕏TGin✉🖨
हार्दिक पांड्या ने पिछले साल कमाए इतने करोड़ रुपये

नई दिल्ली । भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में हाइएस्ट पेड क्रिकेटर्स में से एक हैं।

अपनी परफॉर्मेंस की वजह से वे लगातार बुलंदियों को छू रहे हैं। कमर की चोट से जूझने के बावजूद हार्दिक पांड्या ने पिछले साल मोटी कमाई की है।

हार्दिक पांड्या की क्रिकेटिंग स्किल्स से ही नहीं, बल्कि उनकी ब्रांड वैल्यू उनकी लग्जरी लाइफ से भी आंकी जा सकती है। पांड्या की कमाई क्रिकेट से ही नहीं बल्कि, विज्ञापनों से भी खूब होती है।

साल 2019 की Forbes Celebrity 100 लिस्ट में उनका नाम 32वें स्थान पर था। उनका नाम करण जौहर, केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह से भी ऊपर था।

फॉर्ब्स के ही अनुसार हार्दिक पांड्या ने पिछले साल 24.87 करोड़ रुपये कमाए थे। इसलिए, ऑलराउंडर के लिए एक शानदार जीवनशैली जीना एक रोजमर्रा का मामला बन गया है।