मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारतीय तेज गेंदबाजों ने चटकाए 9 विकेट

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में शानदार वापसी की है। पहले दिन 263 रन पर ऑलआउट होने के

WAf𝕏TGin✉🖨
भारतीय तेज गेंदबाजों ने चटकाए 9 विकेट

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ खेले जा रहे तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में शानदार वापसी की है।

पहले दिन 263 रन पर ऑलआउट (Allout) होने के बाद दूसरे दिन बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान को 235 पर ढेर कर 28 रन की बढ़त हासिल की। मोहम्मद शमी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए।

न्यूजीलैंड इलेवन (New Zealand XI) के खिलाफ भारतीय टीम ने तेज गेंदबाजों की चौकड़ी के दम पर 28 रन की बढ़त हासिल की। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव और नवदीप सैनी ने मिलकर 9 विकेट चटकाए।

वहीं स्पिनर आर अश्विन को एक विकेट मिला।