मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

एडम जम्पा ने बताया विराट कोहली को आउट करने का तरीका

आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा ने गुरूवार को कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है और उन पर हावी

WAf𝕏TGin🖨
एडम जम्पा ने बताया विराट कोहली को आउट करने का तरीका

राजकोट। आस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जम्पा ने गुरूवार को कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली जैसे खिलाड़ी को गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल है और उन पर हावी होने के लिये मजबूत व्यक्तित्व का होना जरूरी है, हालांकि वह सीमित ओवरों के क्रिकेट में अभी तक उन्हें छह बार आउट कर चुके हैं। जम्पा ने सीमित ओवरों में भारतीय कप्तान पर दबदबा बनाने के बावजूद कहा कि कोहली को आउट करना बहुत मुश्किल है।