मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

विराट का नंबर 4 पर उतरना टीम इंडिया को पड़ा भारी

विराट कोहली का खुद नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिये उतरना भारत को उलटा पड़ गया जिसके बाद भारतीय कप्तान को कहना पड़ा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में

WAf𝕏TGin🖨
विराट का नंबर 4 पर उतरना टीम इंडिया को पड़ा भारी

मुंबई। विराट कोहली का खुद नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिये उतरना भारत को उलटा पड़ गया जिसके बाद भारतीय कप्तान को कहना पड़ा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में दूसरे वनडे से पहले उन्हें अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। भारत ने बल्लेबाजी में कुछ बदलाव किये तथा शिखर धवन और केएल राहुल दोनों को टीम में जगह देने के लिये कोहली नंबर चार पर उतरे। भारतीय बल्लेबाज नहीं चले और गेंदबाज भी प्रभाव नहीं छोड़ पाये। आस्ट्रेलिया ने यह मैच दस विकेट से जीता।