मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

विंडीज से जीती सीरीज भारतीय महिला टीम ने

गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जेमिमा रोड्रिग्स की सधी हुई पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्ट इंडीज को सात विकेट से

WAf𝕏TGin✉🖨
विंडीज से जीती सीरीज भारतीय महिला टीम ने

गयाना । गेंदबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद जेमिमा रोड्रिग्स की सधी हुई पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्ट इंडीज को सात विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली।

भारतीय स्पिनरों ने वेस्ट इंडीज को निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 59 रन ही बनाने दिए। इसके बाद रोड्रिग्स ने 51 गेंदों पर नाबाद 40 रन की पारी खेली जिससे भारत ने तीन विकेट गंवाकर 20 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर दिया।

भारत ने लगातार दूसरी टी-20 सीरीज अपने नाम की। उसने पिछले महीने घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।

स्पिनर राधा यादव (2/6), दीप्ति शर्मा (2/12), पूनम यादव (1/8) और अनुजा पाटिल (1/13) ने भारतीय जीत की नींव रखी। वेस्ट इंडीज को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार छठी हार का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाले वेस्ट इंडीज की शुरुआत खराब रही।

शीर्ष क्रम की उसकी बल्लेबाज हेली मैयूज (सात), स्टेसी एन किंग (सात) और शेमाइन कैंपबेल (दो) पावरप्ले के पहले छह ओवर में केवल 12 रन ही जोड़ पायी।अनुजा ने तीसरे ओवर में मैयूज को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलायी।

इसके बाद कैंपबेल और किंग भी पैवेलियन लौट गई।