मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

चार भारतीयों की नजरें स्वर्ण पदक पर

एमसी मैरीकॉम समेत चार भारतीय मुक्केबाज शनिवार को जब महिला विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उतरेंगी तो उनका इरादा अपने पदक का रंग बेहतर करने

WAf𝕏TGin✉🖨
चार भारतीयों की नजरें स्वर्ण पदक पर

उलान उदे । एमसी मैरीकॉम समेत चार भारतीय मुक्केबाज शनिवार को जब महिला विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में उतरेंगी तो उनका इरादा अपने पदक का रंग बेहतर करने का होगा।

तीसरी वरीयता प्राप्त मैरीकॉम (51 किलो) ने रिकार्ड आठवां विश्व चैंपियनशिप पदक पक्का कर लिया है।

उनका सामना तुर्की की यूरोपीय चैंपियन बुसानाज काकिरोग्लू से होगा।पहली बार खेल रही मंजू रानी (48 किलो), पिछले सत्र की कांस्य पदक विजेता और तीसरी वरीयता प्राप्त लवलीना बोरगोहेन (69 किलो) और जमुना बोरो (54 किलो) भी सेमीफाइनल में पहुंच गई थी।

रानी का सामना अब थाईलैंड की सी रकसात से होगा जिसने पांचवीं वरीयता प्राप्त यूलियानोवा असेनोवा से होगा। वहीं बोरो शीर्ष वरीयता प्राप्त एशियाई खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता हुआंग सियाओ वेन से होगा।