मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

स्मृति मंधाना चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से चोट के कारण

WAf𝕏TGin✉🖨
स्मृति मंधाना चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर

भारतीय महिला क्रि केट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज से चोट के कारण बाहर हो गई हैं।

उनकी जगह आलराउंडर पूजा वसकर को शामिल किया गया है।मंधाना को अभ्यास के दौरान दाहिने पैर के अंगूठे में फ्रेक्चर हो गया। इस कारण उन्हें मैच के एक दिन पहले टीम से बाहर होना पड़ा।

भारत को दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेलने के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करना है और ऐसे में मंधाना का चोटिल होना टीम के चिंता का सबब बन गया है।

हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है इसकी पुष्टि अभी नहीं की गई है।भारतीय महिला टीम के कोच डब्ल्यूवी रमन ने कहा, ‘‘मंधाना को बाहर रखने का फैसला एनसीए के फिजियो की सलाह के बाद लिया गया है।

उन्हें एमआरआई कराने की जरूरत है। जैसे ही उनकी एमआरआई हो जाएगी हमें उनकी चोट की गंभीरता का पता लग जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास रिजर्व तौर पर प्रिया पुनिया सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में है।