मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

सुधार करने की जरूरत क्षेत्ररक्षण में : सरफराज

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ लचर क्षेत्ररक्षण के बाद अपने साथियों से भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच

WAf𝕏TGin🖨
सुधार करने की जरूरत क्षेत्ररक्षण में : सरफराज

टांटन। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ लचर क्षेत्ररक्षण के बाद अपने साथियों से भारत के खिलाफ होने वाले विश्व कप के महत्वपूर्ण मैच से पूर्व इस विभाग में सुधार करने के लिए कहा है। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 307 रन बनाये जिसके जवाब में पाकिस्तान केवल 266 रन ही बना पाया और उसे 41 से हार का सामना करना पड़ा। सरफराज ने बुधवार को मैच के बाद कहा, ‘‘हमने सभी विभागों में कई गलतियां की। मैं अपने क्षेत्ररक्षण से काफी निराश हूं। यह उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा।