मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

जापान को बराबरी पर रोका अज्रेटीना ने

अज्रेंटीना ने फीफा महिला विश्व कप मुकाबले में सोमवार को जापान को गोलरहित ड्रा पर रोक कर पहली बार अंक हासिल किया तो वहीं कनाडा ने कैमरून को 1-0 हरा

WAf𝕏TGin🖨
 जापान को बराबरी पर रोका अज्रेटीना ने

पेरिस। अज्रेंटीना ने फीफा महिला विश्व कप मुकाबले में सोमवार को जापान को गोलरहित ड्रा पर रोक कर पहली बार अंक हासिल किया तो वहीं कनाडा ने कैमरून को 1-0 हरा कर अपने अभियान को जीत के साथ शुरू किया।

ग्रुप डी के मैच में 2011 की विजेता और 2015 की उपविजेता जापान को जीत का दावेदार माना जा रहा था लेकिन अज्रेंटीना ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया जिनके लिए यह ड्रा भी जीत से कम नहीं था।

फीफा विश्व कप के इतिहास में यह पहला मौका है जब अज्रेंटीना की महिला टीम ने अंक हासिल किया। जापान की टीम अज्रेंटीना की रक्षापंक्ति को नहीं भेद सकी।