मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

मैं मैच जीतने पर फोकस करता हूं-कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में शॉट खेलते हैं बल्कि अपना

WAf𝕏TGin🖨
मैं मैच जीतने पर फोकस करता हूं-कोहली

हैदराबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि वह ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं जो भीड़ का मनोरंजन करने के लिए हवा में शॉट खेलते हैं बल्कि अपना काम करना चाहते हैं और देश के लिए मैच जीतना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के साथ पहले टी-20 अंतराष्ट्रीय मैच में कोहली ने कॅरियर के सर्वश्रेष्ठ 94 नाबाद रन बनाए जिसकी बदौलत भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद कोहली ने कहा कि वह छोटे प्रारूप में भी जल्दबाजी में क्रिकेट नहीं खेलना चाहते।