मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

प्रधानमंत्री से मिलीं ममता, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को संकेत दिया कि वह अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विस्तार कार्यांम को जारी रखेंगी और इस सिलसिले में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

WAf𝕏TGin🖨
प्रधानमंत्री से मिलीं ममता, बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र का मुद्दा उठाया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को संकेत दिया कि वह अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के विस्तार कार्यांम को जारी रखेंगी और इस सिलसिले में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और महाराष्ट्र का दौरा भी करेंगी।

दिल्ली दौरे पर आईं तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और राज्य में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र में विस्तार के मुद्दे को उठाते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा, बीएसएफ को अधिक शक्तियां दिए जाने से कानून व व्यवस्था की स्थिति में परेशानी हो रही है और राज्य की पुलिस और बीएसएफ के बीच टकराव पैदा हो रहा है।

हम बीएसएफ के खिलाफ नहीं हैं।