मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

पाकिस्‍तानी विमान दुर्घटनाग्रस्‍त; प्रधानमन्‍त्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पाकिस्‍तान में कराची के पास विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने

WAf𝕏TGin🖨
पाकिस्‍तानी विमान दुर्घटनाग्रस्‍त; प्रधानमन्‍त्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्‍यक्‍त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पाकिस्‍तान में कराची के पास विमान दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की भी कामना है। पाकिस्‍तान इंटरनेशनल एयर लाइंस--पी.आई.ए. का 107 यात्रियों को ले जा रहा एक यात्री विमान आज कराची के जिन्‍ना अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

अधिकारियों ने बताया है कि 99 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्‍यों के साथ यह विमान लाहौर से रवाना हुआ था और कराची में हवाई अड्डे पर उतरने से कुछ ही देर पहले मलिर में मॉडल कॉलोनी के पास जिन्‍ना गार्डन इलाके में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

हताहतों की संख्‍या की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है मगर अनेक लोगों के मरने की आशंका है।