मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

महाराष्ट्र में वोटिंग जारी

लोकसभा चुनाव के सियासी घमासान के बाद एक बार फिर दो राज्य में चुनावी जमीन तैयार हो रही है और एक बार फिर सिसायी जंग में हर महारथी अपना सबसे धारदार हथियार

WAf𝕏TGin✉🖨
महाराष्ट्र में वोटिंग जारी

लोकसभा चुनाव के सियासी घमासान के बाद एक बार फिर दो राज्य में चुनावी जमीन तैयार हो रही है और एक बार फिर सिसायी जंग में हर महारथी अपना सबसे धारदार हथियार आजमाने की कोशिश में है... 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में सूबे का मुखिया चुनने के लिए वोटिंग जारी है।

एक तरफ बीजेपी और शिवसेना दोबारा सत्ता में वापसी के दावे कर रही है तो विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी को वनवास खत्म होने की उम्मीद है। सीएम देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ रही बीजेपी ने 164 सीटों पर अपने कैंडिडेट्स उतारे हैं।

इनमें से कुछ प्रत्याशी गठबंधन के छोटे दलों के भी हैं, जिन्हें बीजेपी ने अपने सिंबल पर टिकट दिया है। शिवसेना को 124 सीटें मिली हैं।

इसके अलावा विपक्षी गठबंधन की बात करें तो कांग्रेस 147 और एनसीपी 121 सीटों पर लड़ रही है।