मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

राहुल गांधी अमित शाह को हत्या का आरोपी कहने के मामले में कोर्ट में पेश हुए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आपराधिक मानहानि से संबंधित दो मामलों में स्थानीय अदालतों में पेश होने शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे। शहर की अदालतों में राहुल के

WAf𝕏TGin✉🖨
राहुल गांधी अमित शाह को हत्या का आरोपी कहने के मामले में कोर्ट में पेश हुए

अहमदाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आपराधिक मानहानि से संबंधित दो मामलों में स्थानीय अदालतों में पेश होने शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे।

शहर की अदालतों में राहुल के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले दायर किये गये हैं। अहमदाबाद हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद वह प्रदेश कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के लिये सीधे शहर के सर्किट हाउस पहुंचे।

दिन में करीब ढाई बजे वह शहर के घी कांटा इलाका स्थित मेट्रोपोलिटन अदालत परिसर पहुंचने वाले हैं। सर्किट हाउस जाने के रास्ते में राहुल का विभिन्न स्थलों पर एनएसयूआई और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभिवादन किया।

राहुल ने शाहीबाग के पास अपनी गाड़ी से थोड़ी देर उतरकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।