मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

एयर एशिया की फ्लाइट पर हमले की धमकी

बागडोगरा से कोलकाता आ रही एयर एशिया की एक उड़ान को रविवार की शाम आपात स्थिति में शहर के हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरलाइन के बेंगलुरु हवाई अड्डे

WAf𝕏TGin🖨
एयर एशिया की फ्लाइट पर हमले की धमकी

कोलकाता। बागडोगरा से कोलकाता आ रही एयर एशिया की एक उड़ान को रविवार की शाम आपात स्थिति में शहर के हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयरलाइन के बेंगलुरु हवाई अड्डे स्थित कार्यालय में एक धमकी भरा फोन आया था, जिसके बाद इस उड़ान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को सुरक्षित उतारने के लिए उसकी घेराबंद की गयी थी।एयर एशिया की उड़ान संख्या आई5-588 में 179 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।