मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

बाली में महसूस हुए भूकंप के झटके

इंडोनेशिया के बाली, लोम्बोक और पूर्वी जावा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। इससे कई जगह मकानों और मंदिरों को नुकसान पहुंचने की सूचना है।

WAf𝕏TGin✉🖨
बाली में महसूस हुए भूकंप के झटके

देंपसार। इंडोनेशिया के बाली, लोम्बोक और पूर्वी जावा में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गए। इससे कई जगह मकानों और मंदिरों को नुकसान पहुंचने की सूचना है। जियोफिजिक्स एजेंसी का कहना है कि भूकंप से सुनामी आने की कोई आशंका नहीं है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गयी। इसका केन्द्र बाली में 91 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रीय आपदा एजेंसी ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा की हैं जिनमें बाली में हिन्दू मंदिर और पूर्वी जावा में मकानों को हुआ नुकसान दिख रहा है।