मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

गुरूग्राम से दरभंगा जाने वाली साइकिल गर्ल से PM मोदी ने की बात

देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपने पिता को साइकिल के कैरियर पर बैठाकर गुरूग्राम से 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर बिहार के दरभंगा पहुंची साइकिल गर्ल के नाम

WAf𝕏TGin🖨
गुरूग्राम से दरभंगा जाने वाली साइकिल गर्ल से PM मोदी ने की बात

दरभंगा। देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान अपने पिता को साइकिल के कैरियर पर बैठाकर गुरूग्राम से 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर बिहार के दरभंगा पहुंची साइकिल गर्ल के नाम से चर्चित ज्योति कुमारी सोमवार को फिर से सुर्खियों में उस समय आईं जब उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। 16 वर्षीय ज्योति देशभर के उन 32 बच्चों में से थीं जो अपने संबंधित एनआईसी केंद्रों पर पहुंचे थे और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के समय प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।