मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

चक्रवात निसर्ग महाराष्‍ट्र तट से टकराया

चक्रवाती तूफान निसर्ग मुंबई के तटों से टकरा गया है। लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है और ये अगले 3 घंटों में पूरी होगी।

WAf𝕏TGin✉🖨
चक्रवात निसर्ग महाराष्‍ट्र तट से टकराया

मुंबई । चक्रवाती तूफान निसर्ग मुंबई के तटों से टकरा गया है।

लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है और ये अगले 3 घंटों में पूरी होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, मुंबई में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

पूरी मुंबई को अलर्ट पर रखा गया है। एनडीआरएफ की कई टीमें जुटी हुई हैं।

मुंबई पुलिस के डीसीपी ने बताया कि चक्रवात मुंबई की तटीय क्षेत्रों पर प्रभावित करेगा। हालांकि, इसका मुख्य प्रभाव रायगढ़ में बताया जा रहा है, लेकिन मुंबई शहर भी इससे प्रभावित रहेगी।

इसके अंतर्गत मुंबई पुलिस ने पूरी तैयारी कर रखी है पुलिस स्टेशन में सभी स्टाफ लोगों की सहायता करने के लिए तैनात हैं।