मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सीरिया में कार बम विस्‍फोट में सात लोगों की मौत

सीरिया में विद्रोहियों के कब्‍जे वाले उत्‍तर-पश्चिमी शहर अज़ाज में एक कार बम विस्‍फोट में सात लोग मारे गए। अलप्‍पो प्रांत में हुए विस्‍फोट में बीस से अधिक

WAf𝕏TGin✉🖨
सीरिया में कार बम विस्‍फोट में सात लोगों की मौत

सीरिया में विद्रोहियों के कब्‍जे वाले उत्‍तर-पश्चिमी शहर अज़ाज में एक कार बम विस्‍फोट में सात लोग मारे गए। अलप्‍पो प्रांत में हुए विस्‍फोट में बीस से अधिक लोग घायल हो गये। ब्रिटेन स्थि‍त सीरिया की एक मानवाधिकार निगरानी संस्‍था ने बताया है कि कार बम ने भीड़भाड़ वाले बाजार को निशाना बनाया। हमले की किसी गुट ने जिम्‍मेदारी नहीं ली है।