मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

अमिताभ दिलों पर राज कर रहे हैं

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पांच दशक से अपनी अपनी दमदार आवाज और अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं लेकिन उन्हें करियर के

WAf𝕏TGin🖨
अमिताभ दिलों पर राज कर रहे हैं

मुंबई । बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पांच दशक से अपनी अपनी दमदार आवाज और अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं लेकिन उन्हें करियर के शुरूआती दिनों में अपनी पहचान बनाने के लिऐ कड़ा संघर्ष करना पड़ा।

इलाहाबाद में 11 अक्टूबर 1942 को जन्में अमिताभ ने अपने करियर की शुरुआत कोलकाता में बतौर सुपरवाइजर से की जहां उन्हें 800 रूपये मासिक वेतन मिला करता था।

वर्ष 1968 में कलकत्ता की नौकरी छोड़ने के बाद मुंबई आ गऐ। बचपन से ही अमिताभ का झुकाव अभिनय की ओर था और अभिनय सम्राट दिलीप कुमार से प्रभावित रहने के कारण वह उन्हीं की तरह अभिनेता बनना चाहते थे।

वर्ष 1969 मे अमिताभ को पहली बार ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म सात ¨हदुस्तानी मे काम करने का मौका मिला।