मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

Rina Rani रीना रानी ने रानी की तरह मनाया जन्मदिन , पूर्णिमा के सेट पर काटा केक

मुख्य बिंदु
  • रीना रानी टेलीविजन की दुनिया मे जाना पहचाना नाम है ।
  • निमकी मुखिया में उनके द्वारा निभाये गए डुमरी वाली चाची के किरदार को कौन भूल सकता है भला !?
  • तब से लेकर आज तक रीना रानी ने अपने कैरियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा ।
  • आज उसी खूबसूरत और स्टनिंग लुक वाली अभिनेत्री रीना रानी का जन्मदिन है ।
  • रीना रानी ने अपने कैरियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है ।
  • अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में ही सन 1999 में ही रीना रानी ने मिस बिहार का ख़िताब हासिल कर लिया था ।
WAf𝕏TGin✉🖨
Rina Rani रीना रानी ने रानी की तरह मनाया जन्मदिन , पूर्णिमा के सेट पर काटा केक

रीना रानी टेलीविजन की दुनिया मे जाना पहचाना नाम है । निमकी मुखिया में उनके द्वारा निभाये गए डुमरी वाली चाची के किरदार को कौन भूल सकता है भला !?

तब से लेकर आज तक रीना रानी ने अपने कैरियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा । आज उसी खूबसूरत और स्टनिंग लुक वाली अभिनेत्री रीना रानी का जन्मदिन है ।

रीना रानी ने अपने कैरियर में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया है । अपने कैरियर के शुरुआती दिनों में ही सन 1999 में ही रीना रानी ने मिस बिहार का ख़िताब हासिल कर लिया था ।

उसके बाद ही उनको बड़ा ब्रेक ईटीवी बिहार के शो मिसेज भाग्यशाली में बतौर एंकर के रूप में मिला । उसके बाद से ही कैरियर में नित नई उचाईयों को छूती चली गईं ।

बिहार के सिवान जैसे छोटे जगह से आकर आज मुम्बई में एक स्थापित अभिनेत्री के तौर पर अपना कैरियर रीना रानी से सेट कर लिया है , उन्होंने अपने कैरियर में अब तक विभिन्न भाषाओं में 50 के लगभग फिल्में की हैं उसके साथ ही रीना रानी ने बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे पर भी लगातार अपनी सक्रियता बनाये रखी और निमकी मुखिया, फुलवा, झांसी की रानी जैसे प्रसिद्ध टीवी धारावाहिकों में भी अपने सशक्त अभिनय से लोगों का ध्यान आकृष्ट किया ।

आज की तारीख में भी रीना रानी अपने कैरियर में व्यस्त चल एहि हैं और आज उन्होंने दंगल टीवी पर चल रहे टीवी धारावाहिक शो पूर्णिमा के सेट पर ही केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया ।

इस अवसर पर उनको बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा रहा और सबने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित किया । रीना रानी का वर्तमान में एक और शो दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर कॉरपोरेट सरपंच के नाम से भी आ रहा है ।

हमारी तरफ से भी रीना रानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ।