मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 15 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

अर्जुन कपूर अजय देवगन की तरह बनना चाहते हैं 

बालीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह अजय देवगन की तरह पूरे फिल्म पर्सन बनना चाहते हैं। अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पानीपत के

WAf𝕏TGin✉🖨
अर्जुन कपूर अजय देवगन की तरह बनना चाहते हैं 

मुंबई । बालीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि वह अजय देवगन की तरह पूरे फिल्म पर्सन बनना चाहते हैं।

अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पानीपत के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उन्होंने बताया कि वह कैसे अजय देवगन की तरह बनना चाहते हैं।

एक दिन मैं अजय देवगन की तरह पूरा फिल्म पर्सन बनना चाहता हूं। वह निर्देश देते हैं, फिल्में भी प्रोड्यूस करते हैं, उनमें ए¨क्टग करते हैं और उनकी वीएफएक्स कंपनी भी है।

यह सब उन्होंने करियर में उतार-चढ़ाव से जूझते हुए किया है। अर्जुन ने अपने करियर पर भी बात की।

उन्होंने कहा, इश्कजादे और औरंगजेब 12 महीने के अंदर रिलीज हुई थी। ऐसे में मैंने करियर के पहले साल में अभिनेता की जिंदगी में होने वाले उतार चढ़ाव को देखा है।

असफलता से ऊपर कोई नहीं है, सब कुछ इस पर निर्भर करता है कि आप कैसे रिएक्ट करते हैं और लो फेज में कैसे गुजारा करते हैं। यह आपके स्टार, एक्टर और इंसान होने के बारे में बताता है।

असफलता की जिम्मेदारी लेना आना चाहिए। इसे मानना चाहिए कि ऑडियंस को फिल्म पसंद नहीं आई।