मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

वाहन क्षेत्र के लिए मिल सकती है मंत्रिमंड़ल की मंजूरी

मंत्रिमंड़ल संभवतः बुधवार को वाहन क्षेत्र के लिए संशोधित उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दे सकता है। सूत्रों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य

WAf𝕏TGin🖨
वाहन क्षेत्र के लिए मिल सकती है मंत्रिमंड़ल की मंजूरी

नई दिल्ली । मंत्रिमंड़ल संभवतः बुधवार को वाहन क्षेत्र के लिए संशोधित उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दे सकता है।

सूत्रों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देना और रोजगार सृजन है। सूत्रों ने कहा कि सरकार ने वाहन क्षेत्र की पीएलआई योजना के लिए खर्च को घटाकर २६‚००० करोड़़ रुपये कर दिया है।

पिछले साल सरकार ने वाहन तथा वाहन कलपुर्जा क्षेत्र के लिए प़ीएलआई योजना की घोषणा की थी। इस योजना के तहत पांच साल में ५७‚०४३ करोड़़ रुपये की राशि रखी गयी थी।

सूत्रों ने हालांकि योजना आवंटन को संशोधित कर २५‚९३८ करोड़़ रुपये करने की कोई वजह नहीं बताई।