मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

निर्यांत मार्च में 60.29 प्रतिशत उछला

मुख्य बिंदु
  • नईं दिल्ली, देश का निर्यांत इस साल मार्च में पिछले साल मार्च के मुकाबले 60.
  • हालांकि, वित्त वर्ष 2020-21 में यह एक साल पहले के निर्यांत कारोबार के मुकाबले 7.
  • बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार आयात भी मार्च महीने में 53.
  • लेकिन वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-मार्च के दौरान 18 प्रतिशत घटकर 389.
  • आंकड़े के अनुसार व्यापार घाटा मार्च 2021 में बढ़कर 13.
  • 93 अरब डॉलर रहा जो मार्च 2020 में 9.
WAf𝕏TGin🖨
निर्यांत मार्च में 60.29 प्रतिशत उछला

नईं दिल्ली, देश का निर्यांत इस साल मार्च में पिछले साल मार्च के मुकाबले 60.29 प्रतिशत उछलकर 34.45 अरब डॉलर रहा। हालांकि, वित्त वर्ष 2020-21 में यह एक साल पहले के निर्यांत कारोबार के मुकाबले 7.26 प्रतिशत घटकर 290.63 अरब डॉलर रह गया।

बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार आयात भी मार्च महीने में 53.74 प्रतिशत बढ़कर 48.38 अरब डॉलर रहा। लेकिन वित्त वर्ष 2020-21 में अप्रैल-मार्च के दौरान 18 प्रतिशत घटकर 389.18 अरब डॉलर रहा।

आंकड़े के अनुसार व्यापार घाटा मार्च 2021 में बढ़कर 13.93 अरब डॉलर रहा जो मार्च 2020 में 9.98 अरब डॉलर था। हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रहा जो 2019-20 में 161.35 अरब डॉलर रहा था।