मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए यहां करें निवेश

हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और उनका उज्जवल भविष्य हो, लेकिन महंगाई के इस दौर में महंगी होती उच्च शिक्षा हर किसी के लिए

WAf𝕏TGin✉🖨
अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए यहां करें निवेश

नई दिल्ली । हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और उनका उज्जवल भविष्य हो, लेकिन महंगाई के इस दौर में महंगी होती उच्च शिक्षा हर किसी के लिए सहज नहीं है।

वहीं, बेटियों की शादी के लिए रुपये जमा करने की चिंता भी मां-बाप को लगी रहती है। ऐसे में पेरेंट्स के लिए सुकन्या समृद्धि योजना काफी मददगार साबित हो सकती है।

इस योजना में छोटा-छोटा निवेश कर पेरेंट्स अपनी बेटी का भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। यह योजना केवल बेटियों के लिए है।

इस लोकप्रिय योजना में लॉन्ग टर्म निवेश होता है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर पेरेंट्स अपनी बेटी की उच्च शिक्षा और शादी के खर्चों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

इस योजना में बेटी के 21 साल पूरे होने पर रिटर्न पाया जा सकता है।