मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

औद्योगिक उत्पादन अगस्त में 1.1% घटा

विनिर्माण, बिजली और खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन की वजह से अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन 1. 1 फीसद घट गया।

WAf𝕏TGin✉🖨
औद्योगिक उत्पादन अगस्त में 1.1% घटा

विनिर्माण, बिजली और खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन की वजह से अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन 1.1 फीसद घट गया। शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

अगस्त, 2018 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) 4.8 फीसद बढ़ा था। अगस्त में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 1.2 फीसद घट गया।

अगस्त, 2018 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 5.2 फीसद बढ़ा था। आईआईपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी 77 फीसद है।

समीक्षाधीन महीने में बिजली क्षेत्र का उत्पादन 0.9 फीसद नीचे आया। अगस्त, 2018 में बिजली क्षेत्र का उत्पादन 7.6 फीसद बढ़ा था।

वहीं खनन क्षेत्र के उत्पादन की वृद्धि 0.1 फीसद पर स्थिर रही। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से अगस्त की अवधि में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 2.4 फीसद रह गई है।