मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 5 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

प्रसंस्करण क्षेत्र ने आकर्षित किया भारी निवेश

खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार को कहा कि देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ने भारी निवेश आकर्षित किया है

WAf𝕏TGin✉🖨
प्रसंस्करण क्षेत्र ने आकर्षित किया भारी निवेश

नयी दिल्ली। खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने शुक्रवार को कहा कि देश के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र ने भारी निवेश आकर्षित किया है और अमेरिका ने इस क्षेत्र की मुहिमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

उद्योग संगठन आईएसीसी द्वारा आयोजित 14वें भारत-अमेरिका आर्थिक सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘खाद्य प्रसंस्करण को वैश्विक मानकों के समतुल्य लाने के भारत के लक्ष्य ने भारी निवेश आकर्षित किया है और अमेरिका ने इस उद्योग की मुहिमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

’’उन्होंने कहा कि हालिया वर्षों में भारत और अमेरिका के संबंध मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ का लक्ष्य पाने के लिए बिना थके हुए काम कर रही है। निरंजन ज्योति ने कहा कि समावेशी वृद्धि की मुहिम ने केवल देश के किसानों के लिये लाभदायक रही है बल्कि इसका अंतरराष्ट्रीय भागीदारों को भी फायदा हुआ है।