मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bikaner News

वास्तविकता जानने के लिए नहीं मिली सीसीटीवी फुटेज

पीबीएम हॉस्पिटल में आए दिन होने वाले हंगामे और बाद में इनकी वास्तविकता जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाने के बार-बार

WAf𝕏TGin✉🖨
बीकानेर| पीबीएम हॉस्पिटल में आए दिन होने वाले हंगामे और बाद में इनकी वास्तविकता जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाने के बार-बार हो रहे हालात को देखते हुए सरकार ने अब हॉस्पिटल में भीड़भाड़ वाली सभी जगहों पर तुरंत कैमरे चालू करने की सख्त हिदायत दी है। सरकार के इस निर्देश के बाद हरकत में आए हॉस्पिटल प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभाग में कैमरे की जरूरत वाले स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही अब तक मौजूद कैमरों की वास्तविक स्थिति भी पूछी है।