मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Barmer News

रामस्नेही संत डॉ. रामस्वरूप शास्त्री का चातुर्मास शाहपुरा में

स्थानीय रामचौक स्थित रामस्नेही रामद्वारा के रामस्नेही संत डॉ. रामस्वरूप शास्त्री का त्रैमासिक चातुर्मास इस बार रामस्नेही संप्रदाय के मुख्यपीठ शाहपुरा भीलवाडा में

WAf𝕏TGin✉🖨
रामस्नेही संत डॉ. रामस्वरूप शास्त्री का चातुर्मास शाहपुरा में

बाडमेर। स्थानीय रामचौक स्थित रामस्नेही रामद्वारा के रामस्नेही संत डॉ. रामस्वरूप शास्त्री का त्रैमासिक चातुर्मास इस बार रामस्नेही संप्रदाय के मुख्यपीठ शाहपुरा भीलवाडा में शुक्रवार से  होगा। बाडमेर रामद्वारा में युवा संत रामशरण महाराज केलवा वालों का चातुर्मास होगा।

    रामस्नेही भक्त राजाराम सर्राफ ने बताया कि बाडमेर रामस्नेही रामद्वारा के महंत संत डॉ. रामसवरूप शास्त्री का चातुर्मास रामस्नेही संप्रदाय की मुख्यपीठ शाहपुरा भीलवाडा में होगा। चातुर्मास के लिए डॉ. शास्त्री सोमवार को रात्रि रवाना हो गए। वहीं बाडमेर में चातर्मास करने आ रहे केलवा के रामस्नेही युवा संत रामशरण महाराज गुरूवार को बाडमेर पधारेंगे। सर्राफ ने बताया कि १६ जुलाई को रामद्वारा प्रांगण में गुरू पूर्णिमा का कार्यक्रम युवा संत रामषरण  के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा।