मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

47 देशों से प्राप्त 527 फिल्मों में से चयन समिति ने 110 फिल्मों का किया चयन

9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर–AICFF 2026 एवं 11वें सिक्सटीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स–16IFF 2026 के लिए 110 फिल्में नामांकित

WAf𝕏TGin🖨
47 देशों से प्राप्त 527 फिल्मों में से चयन समिति ने 110 फिल्मों का किया चयन

जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट द्वारा आयोजित 9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर–AICFF 2026 और 11वें सिक्सटीन (16) इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स–16IFF 2026 के लिए कुल 110 फिल्मों को प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया गया है। दोनों फिल्म समारोहों का आयोजन 26 से 27 अगस्त 2026 को जयपुर, भारत में किया जाएगा।

AICFF 2026 में 49 फिल्में नामांकित 9वें आर्यन इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स फिल्म फेस्टिवल ऑफ जयपुर–AICFF 2026 के लिए 35 देशों से प्राप्त 250 फिल्मों में से चयन समिति ने 27 देशों की 49 फिल्मों को प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया है।

श्रेणीवार नामांकन: AICFF 2026 के लिए नामांकित 49 फिल्मों में 19 शॉर्ट फिक्शन, 11 फीचर फिक्शन, 6 शॉर्ट एनिमेशन, 3 एनिमेशन फीचर, 4 शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री, 3 डॉक्यूमेंट्री फीचर, 1 डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट, 1 एनिमेशन शॉर्ट और 1 वेब सीरीज शामिल हैं।

16IFF 2026 में 61 फिल्में नामांकित 11वें सिक्सटीन (16) इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स–16IFF 2026 के लिए 38 देशों से प्राप्त 277 फिल्मों में से चयन समिति ने 21 देशों की 61 फिल्मों को प्रतियोगिता के लिए नामांकित किया है।

श्रेणीवार नामांकन: 16IFF 2026 के लिए नामांकित 61 फिल्मों में 29 शॉर्ट फिक्शन, 13 फीचर फिक्शन, 13 डॉक्यूमेंट्री फीचर, 3 शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री, 2 शॉर्ट एनिमेशन और 1 डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं।

बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों के लिए विशेष स्क्रीनिंग AICFF 2026 और 16IFF 2026 के लिए चयनित फिल्मों में से उपयुक्त फिल्मों की जयपुर के विभिन्न स्कूलों में विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी।

इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को देश-विदेश की गुणवत्तापूर्ण और विचारोत्तेजक फिल्मों से जोड़ना तथा फिल्म के माध्यम से शिक्षा, रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है।

इन फिल्मों में बच्चों, परिवार, शिक्षा, पर्यावरण, सामाजिक सरोकार, साहसिक कथाओं, कल्पना, मानवीय मूल्यों और मनोरंजन से जुड़े विविध विषय देखने को मिलेंगे।

विशेष रूप से AICFF का उद्देश्य बच्चों और युवाओं के लिए ऐसी फिल्मों को मंच प्रदान करना है जो मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा, कल्पना, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच को बढ़ावा दें।

विश्वभर से मिली रचनात्मक प्रस्तुतियां दोनों समारोहों के लिए प्राप्त फिल्मों में भारत सहित एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और अन्य क्षेत्रों के फिल्मकारों की रचनात्मक प्रस्तुतियां शामिल हैं। चयनित फिल्मों में फिक्शन, डॉक्यूमेंट्री, एनिमेशन, फीचर फिल्म और शॉर्ट फिल्म जैसी विभिन्न फिल्म विधाओं का प्रतिनिधित्व है।

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट के अनुसार, इन फिल्मों का चयन फिल्म की गुणवत्ता, विषय-वस्तु, रचनात्मकता, प्रस्तुति और सामाजिक एवं मानवीय दृष्टिकोण सहित विभिन्न मानदंडों के आधार पर चयन समिति द्वारा किया गया है।

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी हनु रोज ने बताया कि AICFF और 16IFF के माध्यम से जयपुर को बच्चों, युवाओं और अंतरराष्ट्रीय फिल्मकारों के बीच एक महत्वपूर्ण फिल्म एवं सांस्कृतिक संवाद के केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रयास जारी है।