मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

गुरूवार को शहरी क्षेत्र के 4 वार्डो के लिए लगेगें शिविर

जैसलमेर। शहरी सेवा फॉलोअप शिविर कार्यक्रमों की कडी में आज गुरूवार, 6 अगस्त को नगर परिषद जैसलमेर के वार्ड संख्या 25,26,27 एवं 28 के लिए

WAf𝕏TGin🖨

       जैसलमेर  शहरी सेवा फॉलोअप शिविर कार्यक्रमों की कडी में आज गुरूवार, 6 अगस्त को नगर परिषद जैसलमेर के वार्ड संख्या 25,26,27 एवं 28 के लिए नगर परिषद सभागार में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक फोलोअप शिविर का आयोजन रखा गया है।

       आयुक्त लजपाल सिंह सोढा ने बताया कि इन फॉलोअप शिविरों में शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान लंबित रह गए प्रकरणों के साथ-साथ प्राप्त होने वाले नए आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान प्रदान की गई सभी छूट एवं शिथिलताएं फॉलोअप शिविरों में भी यथावत लागू रहेंगी, जिससे अधिकाधिक नागरिकों को राहत मिल सके।