मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक एवं संगीत दिवस पर वरिष्ठ नागरिक समिति का 30वाँ स्थापना दिवस समारोह

उदयपुर | वरिष्ठ नागरिक समिति, उदयपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर विज्ञान समिति, अशोक

WAf𝕏TGin✉🖨
अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक एवं संगीत दिवस पर वरिष्ठ नागरिक समिति का 30वाँ स्थापना दिवस समारोह

उदयपुर | वरिष्ठ नागरिक समिति, उदयपुर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर विज्ञान समिति, अशोक नगर के परिसर में अपनी समिति का 30वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में लगभग 175 वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सदस्यों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष वर्धमान मेहता ने की, जबकि मुख्य अतिथि समिति के संरक्षक इंजी. ओ. पी. सिंघल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं ईश-वंदना से हुआ।

समारोह में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सी.ए. गौतम सकलेचा को समाज गौरव से सम्मानित किया गया। गौतम सकलेचा द्वारा 92 बार रक्तदान करने तथा 11 परिवारजनों सहित 51 व्यक्तियों का देहदान करवाने के सामाजिक योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। उन्हें मेवाड़ी पगड़ी, शॉल एवं अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया।

87 वर्षीय रेखा मोगरा को विभिन्न सेवा कार्यों एवं गोमाता संरक्षण के लिए तथा भरत प्रकाश डागलिया को समिति की बहुआयामी गतिविधियों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए समिति रत्न से सम्मानित किया गया।

इसी अवसर पर विज्ञान एवं समाजसेवा के क्षेत्र में लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान प्राप्त करने वाले प्रो. डॉ. विमल शर्मा का भी अभिनंदन किया गया। समिति की ओर से उनके योगदान के लिए सम्मान व्यक्त किया गया।

समिति के 30 वर्षों के सफर और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम.आई. खान ने समिति की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों एवं सेवा कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने समिति के संस्थापक सदस्यों डॉ. के.एन. नाग, डॉ. पी.एल. अग्रवाल एवं एस.एस. राणावत को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मीडिया समन्वयक प्रो विमल शर्मा ने बताया कि समारोह में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की परंपरा के अंतर्गत 70 वर्ष के प्रमोद गर्ग, अम्बा लाल साहू , राजू अभीचंदानी तथा 75 वर्ष के सी पी जैन का पगड़ी, ऊपर्णा ,शॉल व अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इन्ही के साथ अक्टूबर माह में जन्मे सदस्यों एवं हरप्रीत मक्कड़ का 40 बार रक्तदान के लिए भी अभिनंदन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय संगीत दिवस के अवसर पर समारोह में सदस्यों ने फिल्मी गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर वातावरण को संगीतमय बना दिया। इंजी. आर.के. नेभनानी एवं मधुबाला के युगल गीत सहित के.के. त्रिपाठी एवं सूर्य श्रीमाली की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का मनोरंजन किया।

मुख्य अतिथि इंजी. ओ.पी. सिंघल का समिति की ओर से स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। उन्होंने समिति द्वारा तीन दशकों से वरिष्ठ नागरिकों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

समारोह में संरक्षक के.एल. कोठारी, विज्ञान समिति के अध्यक्ष के.एल. तोतावत, डॉ. आर.के. गर्ग, प्रमोद गर्ग, नीता बक्षी, विजय शर्मा, स्नेहलता लोढ़ा, रजनी कच्छारा, द्वारका दास नेभनानी, एम.के. मेहता, राजेंद्र खोखावत सहित विभिन्न सामाजिक एवं वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित रहे।

बाहर से पधारे अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष वर्धमान मेहता ने किया तथा अतिथियों का परिचय इंजी. आर.के. नेभनानी ने कराया। धन्यवाद ज्ञापन महासचिव सुभाष चन्द्र मेहता ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन नीता गर्ग एवं इंजी. रमेश चन्द्र कुमावत ने किया।

समारोह के अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से “चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना” गीत प्रस्तुत किया। मधुर संगीत के बीच कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं स्ने ह भोज के साथ हुआ।