मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

स्वास्थ्य सेवा के समर्पण को मिला प्रदेश का सम्मान, डॉ. वसीम अहमद बने ‘राजस्थान गौरव’

स्वास्थ्य सेवा के समर्पण को मिला प्रदेश का सम्मान, डॉ. वसीम अहमद बने ‘राजस्थान गौरव’

WAf𝕏TGin✉🖨
स्वास्थ्य सेवा के समर्पण को मिला प्रदेश का सम्मान, डॉ. वसीम अहमद बने ‘राजस्थान गौरव’

उदयपुर। जिला चिकित्सालय अम्बामाता, उदयपुर के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वसीम अहमद को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘राजस्थान गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। जयपुर स्थित होटल आईटीसी राजपूताना शेरेटन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

संस्कृति युवा संस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित इस समारोह में समाज, चिकित्सा, शिक्षा, संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। प्रदेशभर से चयनित प्रतिभाओं के बीच डॉ. वसीम अहमद को चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाना उदयपुर और मेवाड़ के लिए गौरव का विषय रहा।

डॉ. वसीम अहमद को यह सम्मान मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशील कार्यशैली, पारदर्शी प्रशासन, सेवा भाव और चिकित्सा क्षेत्र में किए गए नवाचारों के लिए प्रदान किया गया। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने आमजन को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई प्रभावी पहल कीं, जिससे वे मेवाड़ के सबसे भरोसेमंद और जनहितैषी चिकित्सकों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।

मरीजों और उनके परिजनों के बीच उनकी सहज कार्यशैली और मानवीय व्यवहार हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर चिकित्सा जगत, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं शहरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और इसे मेवाड़ की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गर्व का क्षण बताया।